Jasprit Bumrah Bowling Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का आगाज 22 मार्च से होने वाला है जिससे पहले पांच बार चैंपियन का टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के लिए एक बड़ी खुबखबरी सामने आई है। दरअसल, MI के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Burmah) ने नेट्स में बॉलिंग प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। जसप्रीत बुमराह ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो नेट्स में बॉलिंग प्रैक्टिस करते दिखे हैं। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलते हुए बैक इंजरी का शिकार हुए थे जिस वज़ह से वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर हो गए थे।
GREAT NEWS FOR TEAM INDIA!!!
— Jonhs. (@CricLazyJonhs) February 27, 2025
- Jasprit Bumrah has started bowling in nets. pic.twitter.com/ltnd1fM54o
गौरतलब है कि आईपीएल का आगाज होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है, ऐसे में जसप्रीत बुमराह को बॉलिंग प्रैक्टिस करता देख मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी और फैंस काफी खुश होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम इंडिया का ये स्टार बॉलर मुंबई इंडियंस के पेस अटैक की भी जान है। उन्होंने आईपीएल में मुंबई के लिए 133 मैच खेलकर 165 विकेट झटके हैं।