Tim David 106M Six Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) ने बीते रविवार, 05 फरवरी को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ महज़ 25 गेंदों पर 3 चौके और 8 छक्के ठोककर नाबाद 70 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) को आईना दिखाकर एक 106 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का भी मारा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना RCB की इनिंग के 19वें ओवर में घटी। यहां जेमी ओवरटन अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने आए थे जिसमें टिम डेविड उनके लिए काल ही बन गए और उनकी गेंदों पर चौके-छक्के की बरसात करके पूरे 30 रन ठोक दिए। इसी बीच जेमी ओवरटन की आखिरी गेंद पर टिम डेविड ने एक बेहद ही ताकतवर पुल शॉट खेला और डीप स्क्वायर लेग पर गगनचुंबी छक्का मारा।
गौर करें कि टिम डेविड के बैट से टकराने के बाद वो बॉल तारामंडल में गायब ही हो गई और सीधा स्टेडियम के बाहर गिरी। ये 106 मीटर लंबा छक्का था, जिसका वीडियो खुद IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से फैंस के साथ साझा किया है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।