Trent Boult 90M Six Video: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने बीते शनिवार, 02 मई को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 44वें मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो कि चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super) के सामने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) जैसे खूंखार बल्लेबाज़ भी नहीं कर पाए। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है।
दरअसल, IPL के मौजूदा सीजन के इस एल क्लासिको मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के लिए नंबर-9 पर बैटिंग करके एक 90 मीटर लंबा छक्का जड़ा। ट्रेंट का ये छक्का MI की इनिंग के 20वें ओवर में देखने को मिला जो कि CSK के लिए AK47 के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज करने आए थे। उनकी चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने डीप मिड विकेट की तरफ ये सिक्स लगाया था।
खास बात तो ये है कि चेपॉक के मैदान पर CSK से गेंदबाज़ों के सामने मुंबई के कैप्टन हार्दिक पांड्या और स्टार बल्लेबाज़ तिलक वर्मा तक एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे, लेकिन दूसरी तरफ 36 साल के ट्रेंट बोल्ट ने बेहद ही आसानी से ये काम करके दिखाया। उन्होंने 2 गेंदों पर नाबाद 7 रन बनाए। आप नीचे उनके सिक्स का वीडियो देख सकते हो।