Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम (Kolkata Knight Riders) ने बीते रविवार, 19 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 28वें मुकाबले में 19.4 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करके राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 4 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि RR को मिली हार के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) काफी इमोशनल हो गए और आंसू बहाते कैमरे में कैद हुए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 16 सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वैभव ईडन गार्डन्स के मैदान पर आरआर की हार के बाद जमीन पर बैठकर रोते दिखे। इसी बीच KKR टीम के एक मेंबर ने उन्हें सहारा दिया और उन्हें शांत किया। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।
गौरतलब है कि KKR के खिलाफ मुकाबले में भी वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना रोल बेखूबी निभाया था और यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 81 रनों की साझेदारी की। उन्होंने केकेआर के गेंदबाज़ों की कुटाई करके महज़ 28 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन बनाए थे।