Vaibhav Sooryavanshi Two Wickets Video: भारतीय टीम के 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मौजूदा समय में घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वो North East Zone टीम के वाइस कैप्टन हैं और उन्होंने प्लेऑफ के मुकाबले में East Zone के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी करके सुर्खियां बटोरी हैं। वैभव ने एक ओवर में दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को डबल झटका दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना ईस्ट जोन टीम की दूसरी पारी के 28वें ओवर में घटी। यहां नॉर्थ ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी गेंदबाज़ी करने आए थे जो कि उनके कोटे का दूसरा ही ओवर था। इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर वैभव ने दाएं हाथ के बल्लेबाज़ किशन लिंगदोह को फंसाया और उन्हें Substitute Player दिनेश दास के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। दिनेश ने पीछे की तरफ भागते हुए शानदार कैच पकड़ा।
खास बात ये है कि वैभव यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर बल्लेबाज़ी करने आए नए खिलाड़ी इमलीवती लेमटुर को भी आईना दिखाकर विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट करा दिया। इस बाएं हाथ के खिलाड़ी ने वैभव को अपनी पारी की पहली ही गेंद पर चौका मारा था, इसलिए वैभव के लिए ये विकेट पहले से थोड़ा ज्यादा खास था। आप इसका वीडियो नीचे देख सकते हो।