Virat Kohli With Baroda Ground Staff Video: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते रविवार, 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले (IND vs NZ 1st ODI) में 91 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्का ठोकते हुए 93 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि वडोदरा के मैदान पर अपनी बल्लेबाज़ी से धमाल मचाने के बाद विराट कोहली ने वहां के ग्राउंड स्टाफ के लिए एक दिल छूने वाले जेस्चर किया और उनके साथ एक बेहद ही प्यारी ग्रुप फोटो खिंचवाई।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक 12 सेकेंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो वडोदरा वनडे के खत्म होने के ग्राउंड स्टाफ के साथ जमीन पर बैठकर ग्रुप फोटो खिंचवाते नज़र आए हैं। इस वीडियो में किंग कोहली को बेहद ही सादगी के साथ ग्राउंड स्टाफ के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए देखा जा सकता है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली भले ही अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक बड़े रिकॉर्ड लिस्ट में श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगाकारा को पछाड़ दिया। दरअसल, विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 28,068 रन पूरे कर चुके हैं और इसी के साथ अब वो कुमार संगाकारा को पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे सर्वाधिक इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।