Virat Kholi Angry: ढाका टेस्ट में बांग्लादेश ने भारत को मैच जीतने के लिए 145 रनों का टारगेट दिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट गंवाकर 45 रन बनाए है। रन चेज के दौरान भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तो की तरह ढह गया। विराट कोहली (Virat Kohli) भी मैदान पर ज्यादा देर टिक नहीं सके और महज़ 1 रन बनाकर आउट हुए। विराट को मेहदी हसन (Mehidy Hasan) ने आउट किया जिसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाड़ी तैजुल इस्लाम (Taijul Islam) पर खासा भड़के नज़र आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विराट को आया भयंकर गुस्सा: यह घटना भारतीय पारी के 20वें ओवर में घटी। मेहदी हसन ने अपने ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट को फंसाया था। यह गेंद विराट के बैट से टकराकर सीधा शॉर्ट लेग पर खड़े मोमिनुल हक के पास गई। यहां बांग्लादेशी खिलाड़ी ने एक शानदार कैच पकड़ा और विराट की पारी का अंत कर दिया। विराट आउट होकर नाराज थे, लेकिन इसके बाद वह बांग्लादेशी खिलाड़ी तैजुल इस्लाम के सेलिब्रेशन के कारण ओर भी ज्यादा नाराज हो गए। यही कारण है मैदान पर विराट को रौद्र रूप दिखा।
Virat Kohli looks unhappy after getting out.#INDvBAN #BANvsINDpic.twitter.com/9r44ZAuOGa
— Cricket Master (@Master__Cricket) December 24, 2022
शाकिब ने किया मामला शांत: तैजुल से नाराज विराट कोहली को बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन और अंपायर ने शांत करवाया। अंपायर और शाकिब उन्हें शांत करवाते कैमरे में कैद हुए। वहीं इसी बीच विराट पवेलियन लौटते हुए भी काफी गुस्से में दिखे। विराट ने तैजुल को जाते समय कुछ कड़े शब्द भी कहे। इसी बीच शाकिब अपने खिलाड़ी से बात करते हुए उन्हें समझाते नज़र आए।