Virat Kohli Reaction Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) ने शनिवार, 18 अप्रैल को बेंगुलरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 26वें मुकाबले में 17 गेंदों पर 26 रनों की एक छोटी, लेकिन तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच टिम डेविड ने एक ऐसा छक्का जड़ा जिसे देखकर विराट कोहली (Virat Kohli) के तो होश ही उड़ गए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना RCB की इनिंग के 12वें ओवर में घटी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर टिम डेविड ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और एक सीधा छक्का मारा। बता दें कि यहां लुंगी ने एक स्लोअर बॉल डाली थी जिस पर टिम डेविड ने साइड स्क्रीन की तरफ छक्का लगाया था।
यही वज़ह है आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली जो कि ड्रेसिंग रूम में बैठकर टिम डेविड की बैटिंग देख रहे थे, वो उनका ये छक्का देखकर पूरी तरह हैरान रह गए और अपनी कुर्सी छोड़कर उछल पड़े। स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। यहां देखे मैच का स्कोर कार्ड