Umesh Yadav Six: इंदौर टेस्ट में उमेश यादव को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। अब तक होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए किसी बुरे सपने की तरफ साबित हुई हैं, लेकिन यहां उमेश यादव ने आक्रमक बल्लेबाज़ी करके खूब सुर्खियां लूटी। दरअसल, जहां एक तरफ विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज़ स्पिनर फ्रेंडली पिच पर संघर्ष करते दिखे, वहीं दूसरी तरफ उमेश ने यहां अपना रौद्र रूप दिखाकर 2 बड़े छक्के लगाए।
उमेश यादव के बैट से 13 गेंदों पर 17 रनों की पारी देखने को मिली। इस छोटी सी इनिंग में उमेश ने 1 चौका और 2 खुबसूरत छक्के जड़े। इसी बीच उमेश ने एक शॉट ऐसा खेला जिसे देखकर रन मशीन विराट कोहली तक हैरान रह गए और जोर-जोर से ताली बजाते, खुशी से झूमते नज़र आए।
Welcome Back, Umesh Yadav #INDvAUS #ViratKohli #IndianCricket #UmeshYadav pic.twitter.com/pIleuhHxb0
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) March 1, 2023
इस दाएं हाथ के खिलाड़ी ने यह छक्का टोड मर्फी को भारतीय इनिंग के 31वें ओवर में जड़ा था। मर्फी ने लेग स्टंप पर यह गेंद डिलीवर किया था जिस पर उमेश ने अपने घुटने पर बैठकर लगभग No look Shot जड़कर छक्का लूटा। इसी दौरान विराट कोहली कैमरे में कैद हुए जो कि अपने साथी खिलाड़ी का यह शॉट देखकर पूरी तरह हैरान थे। विराट का रिएक्शन बेहद खास था जिस वजह से अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
— rea (@reaadubey) March 1, 2023