Chinelle Henry Injury Video: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का आखिरी वार्म-अप मुकाबला बीते बुधवार, 10 जून को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (AUS-W vs WI-W) के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां एक बेहद ही दर्दनाक घटना घटी। दरअसल, इस मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय वेस्टइंडीज की दिग्गज ऑलराउंडर चिनेल हेनरी बुरी तरह चोटिल (Chinelle Henry Injury) हो गईं जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाकर बाहर लेकर जाना पड़ा।
दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 9वें ओवर में घटी। वेस्टइंडीज के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ एफी फ्लेचर करने आईं थी जिसकी पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बैटर जॉर्जिया वोल ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवाई शॉट लगाया। वेस्टइंडीज के लिए इस पॉजिशन पर ही चिनेल हेनरी तैनात थी जिन्होंने गेंद को पकड़ने की कोशिश की। यहां वो जैसे ही अपनी दाईं और दौड़ी, वैसे ही वो अचानक से अपना बैलेंस खोकर नीचे गिर गईं।
इसी बीच चिनेल हेनरी के पैर पर चोट आई और वो दर्द से तड़पने लगी। ये देखकर मेडिकल टीम तुरंत उनकी मदद करने के लिए मैदान में पहुंची। हेनरी इतना में थी कि वो खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में स्ट्रेचर पर लेटाकर उन्हें बाहर लेकर जाना पड़ा। ICC ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।