IPL 2024 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बीते शुक्रवार (12 अप्रैल) को इकाना स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर अनलकी तरीके से अपना विकेट खो बैठे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के चौथे ओवर में देखने को मिली। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यश ठाकुर गेंदबाज़ी कर रहे थे। वॉर्नर को रन बनाने में मुश्किल हो रही थी ऐसे में उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर निकलकर चौका जड़ना चाहा। यहां उनकी किस्मत ने उन्हें धोखा दे दिया।
यश ठाकुर ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डिलीवर की थी जिसे वॉर्नर किसी भी हाल में चौके के लिए भेजना चाहते थे। इसके लिए वॉर्नर ने पूरी कोशिश भी की, लेकिन ये बॉल वो अपने बैट से कनेक्ट नहीं कर सके। यश की डिलीवरी वॉर्नर के शरीर से टकराई जिसके बाद वो स्टंप की तरफ चली गई। वॉर्नर गेंद को स्टंप की तरफ जाता देख समझ गए थे कि वो बोल्ड हो सकते हैं। ऐसे में उन्होंने पूरी जान लगाकर गेंद को स्टंप पर लगने से रोकने की कोशिश की।
Dragged
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2024
As unfortunate as it gets for #DC opener David Warner as Yash Thakur strikes
Watch the match LIVE on @StarSportsIndia and @JioCinema #TATAIPL | #LSGvDC pic.twitter.com/MQng1666XE