Yuzvendra Chahal Bowled Ben Stokes: भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से मैदान पर जमकर धमाल मचाते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। उन्होंने काउंटी क्रिकेट के मुकाबले में Northamptonshire के लिए खेलते हुए Durham के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना डरहम की पहली पारी के 47वें ओवर में घटी। युजवेंद्र चहल के सामने बेन स्टोक्स खड़े थे जिन्हें फंसाने के लिए उन्होंने राउंड द विकेट से गेंदबाज़ी की और ऑफ के बाहर एक लेग ब्रेक गेंद डिलीवर किया। बेन स्टोक्स को उम्मीद थी कि चहल की गेंद पिच से टकराने के बाद अंदर की तरफ आएगी ऐसे में उन्होंने गेंद को रोकने के लिए डिफेंस किया।
बेन स्टोक्स ने पूरी कोशिश की, लेकिन जैसे ही गेंद से पिच से टकराई और अंदर की तरफ आई, बल्लेबाज़ के होश ही उड़ गए। वो गेंद को रोक ही नहीं पाए और गेंद उन्हें चकमा देकर सीधा स्टंप्स से टकरा गई। तो ऐसे बेन स्टोक्स जो कि शानदार फॉर्म में हैं, वो इस मुकाबले में डरहम की पहली पारी में 22 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए।