Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021:  कप्तान रोहित शर्मा करारी हार के बाद बोले, मुंबई इंडियंस को सुधारनी होगी ये कमी

आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हाथों मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा है टीम को अभी और ज्यादा सुधार की जरूरत है। ...

IANS News
By IANS News April 21, 2021 • 10:41 AM
Cricket Image for IPL 2021:  कप्तान रोहित शर्मा करारी हार के बाद बोले, मुंबई इंडियंस को सुधारनी होगी
Cricket Image for IPL 2021:  कप्तान रोहित शर्मा करारी हार के बाद बोले, मुंबई इंडियंस को सुधारनी होगी (Image Source: BCCI)
Advertisement

आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हाथों मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा है टीम को अभी और ज्यादा सुधार की जरूरत है। 

दिल्ली कैपिटल्स ने मैन ऑफ द मैच अमित मिश्रा (4/24) की शानदार गेंदबाजी के बाद शिखर धवन (45) की एक और बेहतरीन पारी के दम पर मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया।

Trending


रोहित ने मैच के बाद कहा, "हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी। हम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। हमें सुधार करना होगा। हमें पता था ओस आएगी, हमने देखा था की गेंद को पकड़ने में तकलीफ नहीं हो रही थी। ओस बड़ा फैक्टर नहीं थी आज। मुझे हल्की सी चोट है बस, मैं ठीक हूं।"

दिल्ली की 2010 के बाद से चेन्नई में यह पहली जीत है। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने पिछले सीजन के फाइनल में मुंबई से मिली हार का बदला भी कर लिया है।

दिल्ली की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और अब उसके छह अंक हो गए हैं तथा वह तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई को चार मैचों में दूसरी हार मिली है और टीम चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।


Cricket Scorecard

Advertisement