We Want Sanju Chants Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (ENG vs IND 3rd T20) बीते मंगलवार, 07 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया था जहां मैदान के बाहर इंडियन विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन (Sanju Samson) की दीवानगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये एक 28 सेकंड का वीडियो है जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर भारतीय टी20 टीम के मौजूदा उपकप्तान तिलक वर्मा के साथ चलते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच स्टेडियम के बाहर खड़े फैंस उनके सामने जोर-जोर से 'We Want Sanju' के नारे लगाते हैं। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि 31 वर्षीय संजू हाल ही में खेले गए मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। उन्होंने 5 मैचों में 80.25 की औसत से 321 रन बनाकर ये अवॉर्ड जीता था। उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।