Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोच रवि शास्त्री ने रोहित को खेल रत्न और इशांत शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड जीतने पर दी बधाई

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने ने भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल रत्न और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई दी है।  रोहित शर्मा को भारत सरकार की तरफ से राजीव खेल

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma August 22, 2020 • 18:55 PM
Rohit and Ishant Sharma
Rohit and Ishant Sharma (Twitter)
Advertisement

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने ने भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल रत्न और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई दी है। 
रोहित शर्मा को भारत सरकार की तरफ से राजीव खेल रत्न अवॉर्ड मिला है जो भारत में खेलों के विभाग में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है। दूसरी तरफ उनके साथी खिलाड़ी और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

कोच रवि शास्त्री ने ट्विटर पर बधाई करते हुए लिखा कि,"बधाई हो दोनों शर्मा- रोहित को खेल रत्न और इशांत को अर्जुन अवॉर्ड के लिए शाबाशी।"

Trending


रोहित शर्मा खेल रत्न पाने वाले चौथे क्रिकेटर बने। इससे पहले महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर , पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी , वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यह उपलब्धि हासिल की है।

इशांत के अलावा भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के साथ अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।


Cricket Scorecard

Advertisement