Bangladesh vs West Indies, 2nd Test Highlights: आमिर जंगू (Amir Jangoo) और केविन विकहम (Kevin Wickham) की शानदार पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना लिए हैं। खेल खत्म होने पर जंगू औऱ ग्रीव्स नाबाद रहे।
खराब रोशनी के चलते पहले दिन का खेल तय समय से पहले ही खत्म हो गया औऱ पहले दिन 70 ओवर का खेल ही हो सका।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही औऱ 27 रन के कुल स्कोर तक ब्रेंडन किंग (9), जोशुआ डी सिल्वा (12) और केवम हॉज (1) पवेलियन लौट गए। इसके बाद विकहम और जंगू ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 249 गेंदों में 131 रन की साझेदारी की। विकहम के रूप में चौथा झटका लगा, जिन्होंने 145 गेंदों में 61 रन बनाए।
West Indies finish Day 1 at 235/4 after 70 overs in the 2nd Test at SICS, Sylhet. Dutch-Bangla Bank Bangladesh West Indies Test Series 2026, Powered by Rocket, Co-sponsor: NexusPay Official Transportation Partner: Garibook 2nd Test | SICS, Sylhet #Bangladesh #Tigers #Test #Cricket
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) November 5, 2026