West Indies vs Sri Lanka, 2nd Test: शाई होप (Shai Hope) और जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम वेस्टइंडीज अभी भी 231 रन पीछे है।
तीसरे दिन के खेल के दौरान वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन था। इसके बाद होप और ग्रीव्स ने पारी को संभाला और अभी तक पांचवें विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी हो चुकी है। होप 173 गेंदों में नाबाद 86 रन और ग्रीव्स ने 162 गेंदों में नाबाद 85 रन के साथ पवेलियन लौटे। इन दोनों के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने 154 गेंदों में 72 रन की पारी खेली।
श्रीलंका के लिए अभी तक प्रभात जयसूर्या औऱ असिथा फर्नांडो ने 2-2 विकेट लिए।
174 runs and counting for Shai & Justin…
— Windies Cricket (@windiescricket) July 5, 2026
The highest fifth wicket partnership in tests at the Sir Vivian Richards Stadium. #WIvSL | #MenInMaroon pic.twitter.com/PBrY1KyznS