West Indies squad for fourth and fifth ODIs vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान हो गया है। टीम में ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves) और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (Brandon King) की वापसी हुई है। यह दोनों रोस्टन चेज और जॉन कैंपबेल की जगह लेंगे, जो चोटों के कारण सीरीज़ के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।
जुलाई की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ़ दूसरा टेस्ट खेलते समय अपनी दाहिनी तर्जनी उंगली में कटने और चोट लगने के बाद चेज अभी ठीक नहीं हुए हैं। जबकि सीरीज के तीसरे वनडे के दौरन चोटिल हुए कैंपबेल का स्कैन किया जाएगा, जिससे ताकि यह पता चल सके कि वे कितने समय तक खेल से बाहर रहेंगे। इस मुकाबले में बल्लेबाज़ी करते समय उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी।
सीरीज के लिए टीम में चुने गए ग्रीव्स पीठ की चोट के कारण सीरीज के पहले तीन मुकाबलों से बाहर हो गए थे। उनकी जगह टीम में शिमरोन हेटमायर आए थे जो आखिरी दो मुकाबलों में भी बने रहेंगे। हेटमायर ने सिर्फ तीसरा वनडे मैच खेला, जिसमें 26 रन की पारी खेली।