West Indies vs Sri Lanka Test: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर गिया है। जोशुआ डा सिल्वा और अमीर जंगू की टीम में वापसी हुई हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और शमर जोसेफ चोट के कारण भारत और न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहने के बाद टीम में लौटे हैं।
वेस्टइंडीज ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, तब टेविन इमलाच ने विकेटकीपिंग की थी। लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इमलाच ने भारत में अपने एकमात्र टेस्ट में 33 रन बनाने के बाद न्यूज़ीलैंड में छह पारियों में कुल 81 रन ही बना पाए थे। वहीं 33 टेस्ट मैच खेल चुके डा सिल्वा, वेस्ट इंडीज़ चैंपियनशिप के पिछले दो सीज़न में 996 रन बनाकर टीम में लौटे हैं।
जनवरी 2025 में मुल्तान में खेले गए अपने एकमात्र टेस्ट मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जंगू को इस फॉर्मेट में मौका नहीं मिला था। अब रोस्टन चेज़ की कप्तानी वाली टीम में लौट आए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पारियों में 411 रन बनाए और सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। उनसे आगे सिर्फ डी सिल्वा थे, जिन्होंने सात पारियों में 413 रन बनाए।
SQUAD UPDATE! Here's your Men In Maroon for the West Indies vs Sri Lanka Test Series in Antigua!
— Windies Cricket (@windiescricket) June 16, 2026
Head over to https://t.co/6TUKc2hD7J for more info!#WIvSL #WIOutside pic.twitter.com/xIt08HqghF