WATCH: बल्लेबाज ने नहीं खेला शॉट, फिर भी हो गया छक्का, ऑस्ट्रेलिया में वनडे कप में हुई अजीबोगरीब घटन (Image Source: X.Com (Twitter))
Sam Fanning Six: वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच शनिवार (21 फरवरी) को वाका खेले गए वनडे कप मुकाबले के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम के बल्लेबाज सैम फैनिंग गेंद छोड़ने गए, लेकिन फिर भी गेंद छक्के के लिए बाउंड्री पार चली गई।
230 रन के लक्ष्य का पीछा करन उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज फैनिंग क्रीज पर थे और विक्टोरिया के लिए पहला ओवर डालने उतरे कैमरून मैकक्लर।
मैक्क्लर ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसे फैनिंग शॉट खेलने नहीं गए और गेंद छोड़ दी। लेकिन गेंद उनके बल्ले के पिछले हिस्से से लगकर विकेटकीपर और बाउंड्री के ऊपर से सीधे छक्के के लिए चली गई। यह किसी बल्लेबाज के लिए छक्का मारने का सबसे अजीब और अनोखा तरीका था।