Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुरक्षा घेरा तोड़ रोहित शर्मा के पैरों पर गिर पड़ा था जबरा फैन, पुलिस कर रही जांच

रांची में शुक्रवार को खेले गए भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर एक व्यक्ति के स्टेडियम में भारतीय टीम के कैप्टन रोहित शर्मा के बिल्कुल करीब पहुंच जाने के मामले में रांची पुलिस जांच कर रही है। पुलिस...

Advertisement
Cricket Image for सुरक्षा घेरा तोड़ रोहित शर्मा के पैरों पर गिर पड़ा था जबरा फैन, पुलिस कर रही जांच
Cricket Image for सुरक्षा घेरा तोड़ रोहित शर्मा के पैरों पर गिर पड़ा था जबरा फैन, पुलिस कर रही जांच (Image Source: Google)
IANS News
By IANS News
Nov 20, 2021 • 04:01 PM

रांची में शुक्रवार को खेले गए भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर एक व्यक्ति के स्टेडियम में भारतीय टीम के कैप्टन रोहित शर्मा के बिल्कुल करीब पहुंच जाने के मामले में रांची पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने युवक को उसी वक्त पकड़ लिया था। उससे पूछताछ चल रही है।

IANS News
By IANS News
November 20, 2021 • 04:01 PM

हालांकि अब तक की पूछताछ में यही पता चल रहा है कि युवक रोहित शर्मा का बहुत बड़ा फैन है। पकड़े गए युवक का नाम दयानंद है और वह बिहार के नवादा का रहनेवाला है। भारतीय टीम जब फील्डिंग कर रही थी, तब यह शख्स रोहित शर्मा के करीब गया और उनके पैरों में गिर पड़ा। उसके अंदर आने के बाद सुरक्षा कर्मी दौड़े लेकिन वह दर्शक उन्हें भी चकमा देते हुए उनके बीच से निकल गया।

Trending

जब पीछे से सुरक्षाकर्मी आए, तब रोहित शर्मा ने उन्हें रोका और आराम से उस शख्स को बाहर ले जाने को कहा। वह वापस जैसे ही वह पवेलियन के अंदर आया, उसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। सवाल यह उठ रहा है कि जो पवेलियन वीवीआईपी के लिए आरक्षित है उस जगह पर कैसे कोई अनधिकृत प्रवेश हुआ और एक युवक सीधे बीच मैदान पर पहुंच गया।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

बहरहाल, पुलिस जांच में अब तक युवक के बारे में कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह संदेह किया जा सके कि वह मैच में किसी दूसरी नियत से घुसा था। 

Advertisement

Advertisement