VIDEO जब धोनी ने गाया ' वफादारी की वो रस्मे, निभायेंगे हम तुम कस्मे ', हर किसी का रहा ऐसा रिएक्शन ! (twitter)
4 दिसंबर। भले ही धोनी इस समय क्रिकेट से दूर हैं और फैन्स उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। लेकिन धोनी अपने करियर को लेकर कोई भी अपडेट नहीं दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हाल ही में धोनी और उनकी वाइफ साक्षी की फोटो सोशल साइट्स पर अपडेट हुई है जिसमें अपने दोस्तों के साथ दोनों रांची में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
इतना ही नहीं धोनी का एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें वो माइक पर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी एक मजे हुए सिंगर की तरह गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
