टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी एम एस धोनी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। धोनी के करोड़ों फैंस और उनके मन में बस धोनी की एक झलक पाने की इच्छा रहती है। फैंस की इसी तड़प के चलते कभी-कभी उनसे कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी शायद ही उन्होंने कल्पना की हो। बीते दिनों धोनी और फैंस से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हुआ था।
वायरल वीडियो में स्टेडियम से बाहर लौटने पर कई फैंस धोनी को घेर लेते हैं और उनके साथ तस्वीरें निकालने लगते हैं। फैंस धोनी के साथ फोटो खींचने के लिए काफी ज्यादा उतावले नजर आते हैं जिसके चलते वह उनके काफी नजदीक भी चले जाते हैं। वीडियो देखने पर साफ पता चल रहा था कि धोनी फैंस की इन हरकतों से काफी ज्यादा फ्रसटेट हो गए थे।
लेकिन धोनी ने गु्स्से में जवाब देने की बजाए कुछ ऐसा बोला जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर हंसी आ जाती है। धोनी कहते हैं, 'यहां पर 12 लोग हैं और 25 फोटो हो गई है लेकिन अब तक किसी की भी सिंगल फोटो नहीं हुई है।' इतना कहकर धोनी फैंस को ऑटोग्राफ देने लगते हैं और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने लगते हैं।