ऋषभ पंत एक ऐसा नाम जिसने बहुत ही कम समय में एक ऐसी पहचान बना ली है कि विरोधी गेंदबाज़ उनके सामने गेंदबाज़ी करने से भी डरते हैं। फिर चाहे वो जेम्स एंडरसन हों या दुनिया का कोई भी स्पिनर, पंत फील्ड पर किसी का भी लिहाज़ नहीं करते हैं। लेकिन जब बात आती है अपने साथी खिलाड़ियों की टांग खींचने की तो सबसे ज्यादा ट्रोलिंग भी उनकी ही होती है।
सोशल मीडिया पर कई बार देखा गया है कि पंत को उनके साथी खिलाड़ी ही ट्रोल कर जाते हैं और इस लिस्ट में उनके कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे हैं। रोहित को कई मौकों पर देखा गया है जब उन्होंने पंत के मजे लिए हैं, इन्हीं मौकों में से एक मौका तब आया था जब आईपीएल 2020 के दौरान जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे और पंत ने उस लाइव में कमेंट किया था जिसके बाद रोहित ने उनको ट्रोल कर दिया।
इस घटना का वीडियो आज भी सोशल मीडिया के चक्कर लगा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बुमराह रोहित को बताते हैं कि पंत हिटमैन को छक्के मारने की चुनौती दे रहा है। तभी रोहित पंत के मजे लेते हुए कहते हैं, "मेरे साथ उसे करना है? एक साल हुआ नहीं उसे क्रिकेट खेलते, छक्के का कॉम्पिटिशन कर रहा है।"
ROHIT absolutely boddied Pant on Insta live by saying
— (@fcbsagar45) April 1, 2020
"Sala ek saal hua nahi merko challenge karega?
Watch till ending#RohitSharma #RishabhPant #Bumrah
(Credits : @Shrutika_05_ via Whatsapp) pic.twitter.com/Kjk22UP0EZ