ICC Women's T20 World Cup में अब तक कितने शतक लगे हैं? सिर्फ एक इंडियन ने लगाई है सेंचुरी (Image Source: Google)
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में कि खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं और क्या कोई ऐसा भी खिलाड़ी है जिसने ये कारनामा दो बार किया है?
1. डिआंड्रा डॉटिन
इस सूची में सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज की विस्फोटक बल्लेबाज़ डिआंड्रा डॉटिन का आता है। उन्होंने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए थे। उनकी इस पारी ने महिला टी-20 क्रिकेट को एक नई पहचान दी थी। खास बात ये रही कि उन्होंने अपना शतक केवल 38 गेंदों में पूरा किया था, जो लंबे समय तक रिकॉर्ड बना रहा।