टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में सूर्यकुमार यादव की इंडिया का सामना हैरी ब्रूक की इंग्लैंड से होने वाला है। ये मुकाबला आज यानि गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन सेमीफाइनल आते-आते दोनों टीमों ने लय हासिल कर ली है।
टीम इंडिया अपने सुपर 8 ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के बाद सेमीफाइनल में पहुंची, जबकि इंग्लैंड अपने सुपर 8 ग्रुप में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस सेमीफाइनल में कौन सी टीम टॉप पर आती है और फाइनल का टिकट हासिल करती है। दोनों ही टीमों के पास आतिशी बल्लेबाज हैं और इस मैच में भी छक्कों की झड़ी लगने की पूरी उम्मीद है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौजूदा वर्ल्ड कप में दोनों में से किस टीम ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।
भारत की तरफ से ईशान किशन और हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए छक्के मारने के मामले में सबसे आगे हैं। दोनों स्टार्स ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 12-12 छक्के लगाए हैं और कुल मिलाकर टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में अब तक 69 छक्के लगाए हैं, जो वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाली टीमों में से एक है। दूसरी ओर, मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड भारतीय टीम से काफी पीछे है।