अब तक 9 बार खेला गया है Womens T20 World Cup, जानिए कौन सी टीम जीती है सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी (Image Source: Google)
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाने वाला है और ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। अब तक इस टूर्नामेंट के 9 संस्करण खेले जा चुके हैं लेकिन मजे की बात है कि सिर्फ 4 टीमें ही अभी तक इस ट्रॉफी को जीत पाई हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि हर संस्करण में कौन सी टीम ने बाज़ी मारी और किस टीम ने सबसे ज्यादा बार महिला टी20 वर्ल्ड कप जीता।
2009 महिला टी20 वर्ल्ड कप
2009 में इंग्लैंड में खेले गए पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप से लेकर 2024/25 में न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत तक, इस टूर्नामेंट ने कई यादगार पल दिए हैं। सबसे पहला महिला टी20 वर्ल्ड कप 2009 में इंग्लैंड में खेला गया था, जहां इंग्लैंड महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी।