टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में हैं और उनके योगदान के चलते भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंच गई है। टीम इंडिया फानल के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी है और शुक्रवार देर रात कुछ खिलाड़ी शहर के एक लग्ज़री रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए भी देखे गए। इस दौरान किशन के साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी नजर आईं।
गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच हुए सेमीफ़ाइनल के दौरान हुंडिया भी स्टेडियम में मौजूद थीं और उस मैच के बाद से वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। अगर आप अदिति हुंडिया के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि वो एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2017 फ़ाइनलिस्ट और मिस डीवा 2018 विनर के तौर पर सबका ध्यान खींचा था।
Ok but, eh? Ishan Kishan? what does this mean? You mean we should now believe that your grandfather was right about 26-27? Engagement ahhh? pic.twitter.com/Qipi90Ars0
— @steadymind (@VedPrak7771720) March 7, 2026
हुंडिया एक एंटरप्रेन्योर भी हैं, जो अपना फ़ैशन लेबल बनाने की कोशिश कर रही हैं। वो जयपुर की रहने वाली हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 300k फ़ॉलोअर्स हैं। अदिति और ईशान लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं, मॉडल को पहली बार 2019 में एक क्रिकेट मैच में देखा गया था। इन अटकलों को हाल ही में ईशान किशन के दादा ने कन्फ़र्म किया, जिन्होंने कहा कि परिवार जल्द ही कीपर बैट्समैन की शादी करवाने को तैयार है।