बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान को इस दुर्गति तक पहुंचाने में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ नाहिद राणा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली बार अपने वनडे करियर में 5 विकेट लेकर पाकिस्तान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।
राणा ने लगातार 140kmph की स्पीड से बॉलिंग की और पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर अपना दबदबा बनाया। दिलचस्प बात ये रही कि राणा को पहले 10 ओवर में अटैक पर नहीं लाया गया जिसके चलते साहिबज़ादा फरहान और माज़ सदाकत ने पहले विकेट के लिए एक मज़बूत पार्टनरशिप की लेकिन जैसे ही राणा को दूसरे चेंज के तौर पर लाया गया वैसे ही पाकिस्तान का बुरा समय शुरू हो गया।
एक समय पाकिस्तान का स्कोर 47/1 था लेकिन राणा के अटैक पर आने के बाद ये स्कोर 70/6 हो गया और राणा ने सभी 5 विकेट लिए। 23 साल के राणा अपने करियर का सिर्फ़ छठा वनडे मैच खेल रहे थे और उन्होंने अपने 7 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनके वनडे करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी था। अगर आप नाहिद राणा के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि ये बांग्लादेश का 23 साल का फास्ट बॉलर है जिनका जन्म 2002 में चपई नवाबगंज में हुआ था।
What a phenomenal moment on the field! Tanzid Tamim pulls off a breathtaking catch, sending the crowd into a frenzy and giving Bangladesh the momentum they needed.
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 11, 2026
#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/gFipC6Ergu