Who is wicketkeeper batter Robin Minz who went to Gujatat Titans at 3.6 crores (Image Source: Twitter)
एमएस धोनी के शहर रांची के एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज (Robin Minz) ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में खूब सुर्खियां बटोरी। गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में मिंज को 3 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपये था। मिंज पहले ऐसे आदिवासी क्रिकेटर हैं जिनका सिलेक्शन आईपीएल में हुआ है।
मुंबई इंडियंस ने भेजा था इंग्लैंड
मुंबई इंडियंस ने इस साल रॉबिन की ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड भेजा था। पिछले सीजन भी उन्हें मुंबई के अलावा लखनऊ सुपरजाइंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रायल के लिए बुलाया था। 2024 के ऑक्शन चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा मुंबई ने भी रॉबिन को खरीदने के लिए बोली लगाई थी लेकिन बाजी लखनऊ ने मार ली।