16 अक्टूबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 19 अक्टबर को महान धोनी के होमटाउन रांची में खेला जाएगा। रांची के जेएससीए स्टेडियम में सीरीज का आखिरी टेस्ट होगा। आखिरी टेस्ट के लिए भारत और साउथ अफ्रीकी टीम रांची पहुंच गई है। रांची एयरपोर्ट पर दोनों टीमों को प्रशंसकों ने जमकर स्वागत किया है।
एयरपोर्ट पर क्रिकेट फैन्स बैनर लेकर खड़े थे और धोनी को होमटाउन में पधारने पर दोनों टीमों का खुले दिल से स्वागत कर रहे थे। आपको बता दें कि एक तरफ जहां पूरी साउथ अफ्रीकी टीम रांची पहुंच गई है तो वहीं भारतीय टीम के तरफ से केवल 5 खिलाड़ी ही रांची पहुंचे हैं।
भारत के दिग्गज रोहित शर्मा, विराट कोहली और रहाणे अभी तक रांची नहीं पहुंचे हैं। ये तीनों दिग्गज रांची के बजाय मुंबई चले गए हैं। गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट औऱ तीसरे टेस्ट के बीच में 6 दिन का अंतराल है। ऐसे में ये दिग्गज खिलाड़ी एक दो दिन के बाद रांची पहुंचेगें। भारत के मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा और हनुमा विहारी रांची पहुंच चुके हैं।