आईपीएल (IPL 2026) में इस बार डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम को कोई भी प्लेऑफ मुकाबला नहीं मिला है। इसी बीच अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि आखिर क्यों अहमदाबाद को फाइनल की मेजबानी दी गई।
IPL 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों के वेन्यू को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासकर इस बात ने फैंस को हैरान किया कि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को एक भी प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी नहीं मिली।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बार प्लेऑफ मुकाबलों के लिए धर्मशाला, न्यू चंडीगढ़ और अहमदाबाद को चुना है, जबकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम को फाइनल की मेजबानी सौंपी गई है।आमतौर पर IPL में डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होम ग्राउंड को कम से कम एक प्लेऑफ मुकाबला जरूर मिलता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि RCB को भी यह फायदा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह बताई है।