WI-W vs NZ-W, ICC Womens T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड! यहां देखें Match Prediction (WI-W vs NZ-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026)
WI-W vs NZ-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार, 13 जून को द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां शारजाह के मैदान पर न्यूजीलैंड ने 128 रन डिफेंड करके वेस्टइंडीज को 8 रनों से मात दी। इस मुकाबले में जॉर्जिया प्लिमर ने 31 गेंदों पर 33 रन ठोके थे और ईडन कार्सन ने 4 ओवर में 29 रन देकर वेस्टइंडीज के 3 विकेट चटकाए थे।
WI-W vs NZ-W: मैच से जुड़ी जानकारी