टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पेट की गंभीर परेशानी से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी फिटनेस पर खुलकर बयान दिया है। इससे भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है। शनिवार (14 फरवरी) को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया है कि अभिषेक शर्मा इस अहम मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे।
दरअसल, हाल ही में अभिषेक शर्मा पेट के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसी कारण वह नामीबिया के खिलाफ भारत का पिछला ग्रुप मुकाबला नहीं खेल पाए थे और पाकिस्तान मैच को लेकर भी उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए थे।