भारत की सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर की समस्या एक बार फिर चर्चा में है। नितीश कुमार रेड्डी के चोटिल होकर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर होने के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया के खेमे के लिए चिंता जाहिर की है।
भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हमेशा से एक बेहद अहम लेकिन मुश्किल भूमिका रहे हैं। अब नितीश कुमार रेड्डी के एक बार फिर चोटिल होने के बाद यह बहस फिर शुरू हो गई है कि क्या टीम इंडिया के पास 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं।
इसी बीच अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए चोपड़ा ने कहा कि भारत के सभी मीडियम पेस ऑलराउंडर्स पर "Fragile" यानी "सावधानी से संभालें" का स्टिकर लगा देना चाहिए। उन्होंने हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ी लगातार चोटों से जूझते रहे हैं।