Will Jacks Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ विल जैक्स (Will Jacks) ने बीते सोमवार, 16 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 29वें मुकाबले में इटली (ENG vs ITA) के खिलाफ तूफानी अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने इयोन मार्गन (Eoin Morgan) और जोस बटलर (Jos Buttler) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां विल जैक्स ने इंग्लिश टीम के लिए नंबर-7 पर बैटिंग की और 22 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के ठोककर नाबाद 53 रन बनाए। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो कि टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी इंग्लिश खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है।
विल जैक्स ने इयोन मार्गन और जोस बटलर को पछाड़कर ये कारनामा किया है जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में 25-25 गेंदों पर अर्धशतक ठोके।