SOB vs MI, The Hundred 2026: द हंड्रेड 2026 का नवां मुकाबला बीते सोमवार, 28 जुलाई को साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां एमआई लंदन (MI London) ने 130 रन चेज करके सदर्न ब्रेव (Southern Brave) को 3 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो विल जैक्स (Will Jacks) रहे जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
इस मुकाबले में MI London ने टॉस जीतकर Southern Brave को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 9 विकेट खोकर 129 रन बनाए। उनके लिए जेमी स्मिथ ने 26 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 49 रन बनाए, वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रन जोड़े।
बात करें अगर एमआई लंदन के गेंदबाज़ों की तो ट्रेंट बोल्ट (20 गेंदों पर 15 रन देकर 2 विकेट), टॉम करन (15 गेंदों पर 27 रन देकर 2 विकेट), रिचर्ड ग्लीसन (15 गेंदों पर 29 रन देकर 2 विकेट) और सैम करन (20 गेंदों पर 22 रन देकर 2 विकेट) ने 2-2 विकेट झटके।