Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI Vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (SRH vs PBKS) के बीच बुधवार, 06 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
NKR की हो सकती है वापसी: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बीमार होने के कारण टीम का पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे, हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले SRH फैंस के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, SRH के हेड कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि रेड्डी अभी पूरी तरह आगामी मैच से बाहर नहीं हुए हैं।
उन्होंने SRH vs PBKS मैच से पहले नितीश कुमार रेड्डी की फिटनेस पर पॉजिटिव अपडेट दी और कहा, “मैंने आज सुबह उनसे बात की और वह अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। वो आज ट्रेनिंग करेंगें और हमें ऐसे कोई हालात नहीं दिख रहे है कि वह कल मैच नहीं खेलेंगे।”