Phil Salt Injury Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 प्लेऑफ मुकाबले से पहले बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। कप्तान रजत पाटीदार ने क्वालिफायर-1 से पहले फिल साल्ट की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला में खेले जाने वाले आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच से पहले सोमवार (25 मई) को हुई प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल साल्ट की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया। पाटीदार ने बताया कि साल्ट फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान कुछ ड्रिल्स में हिस्सा भी लिया है। हालांकि प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
रजत पाटीदार ने कहा, “साल्ट फिट हैं। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कुछ ड्रिल्स में हिस्सा लिया है, लेकिन हमने अभी प्लेइंग इलेवन तय नहीं की है। विकेट देखने के बाद फैसला लिया जाएगा।”
Rajat Patidar has provided a positive update on Phil Salt pic.twitter.com/wZXCChURAr
CRICKETNMORE (cricketnmore) May 25, 2026