चेन्नई सुपर किंग्स और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है, जिसके बाद नए हेड कोच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व भारतीय स्पिरन रविचंद्रन अश्विन का नाम भी संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में सामने आया है। खुद अश्विन से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसने फैंस के बीच और ज्यादा सस्पेंस पैदा कर दिया है।
आईपीएल 2026 में एक और निराशाजनक सीजन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने लंबे समय के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने का ऐलान कर दिया। सोमवार (13 जुलाई) को दोनों की 18 साल पुरानी साझेदारी आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई।
फ्लेमिंग के जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि CSK का अगला हेड कोच कौन होगा। सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े नामों की चर्चा शुरू हो गई है।