Sanju Samson Could Break Rohit Sharma Record: आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू हो रही दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। अगर संजू इस सीरीज में 84 रन बना लेते हैं तो वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।
भारतीय टीम शुक्रवार (26 जून) से आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। दूसरा और अंतिम मैच 28 जून को खेला जाएगा और दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे। इस सीरीज में सभी की नजरें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर होंगी, जो शानदार फॉर्म में हैं और एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब खड़े हैं।
दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए 4 टी20 मैचों में 138.62 की औसत से 201 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक भी निकले हैं।