क्या Stephen Fleming ही रहेंगे IPL 2027 में CSK के कोच? बड़ी अपडेट आई सामने (Image Source: Google)
आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें हटाने की मांग भी उठाई थी। हालांकि अब फ्लेमिंग को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
चेन्नई सुपर किंग्स पिछले कुछ सीजन से अपने पुराने रंग में नजर नहीं आ रही है। पांच बार की चैंपियन टीम लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, जिसके बाद टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के भविष्य को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।
हालांकि अब CSK फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी स्टीफन फ्लेमिंग को ही हेड कोच के पद पर बरकरार रख सकती है। यानी अगले सीजन भी फ्लेमिंग ही चेन्नई सुपर किंग्स के कोच की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।