मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 4th ODI) में विल यंग (Will Young) की शानदार सेंचुरी के दम पर भारत के सामने 334 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में Indian Captain श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था। इसके बाद मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज़ विल यंग ने मैदान पर धमाल मचाया और 108 गेंदों पर 14 चौके 4 छक्के लगाकर 125 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। किस्मत ने भी विल यंग का पूरा साथ दिया। न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ही ओवर में रोहित और ईशान ने उनके कैच छोड़े और उन्हें दो जीवनदान मिले।
यंग के अलावा न्यूजीलैंड के लिए टिम सेफर्ट और फिन एलन ने भी अच्छी पारी खेली। सेफर्ट ने 48 गेंदों पर 58 रन बनाए और एलन ने 30 गेंदों पर 41 रन जोड़े। इन्हीं पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 50 ओवर में 333 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।