मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 4th ODI) में 333 रन डिफेंड किए और भारतीय टीम पर 244 रनों की महाजीत दर्ज की। इस मुकाबले के हीरो विल यंग (Will Young) और मैट हेनरी (Matt Henry) रहे। इन दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया।
यंग ने ठोका शतक: बे ओवल के मैदान न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ विल यंग का तूफान देखने को मिला। उन्होंने भारतीय टीम के बॉलिंग अटैक को पस्त किया और 108 गेंदों पर 14 चौके 4 छक्के लगाकर 125 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान किस्मत ने भी यंग का पूरा साथ दिया और उन्हें एक ही ओवर में दो जीवनदान मिले। न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ही ओवर में रोहित और ईशान ने उनके कैच टपकाया।
यंग के अलावा न्यूजीलैंड के लिए टिम सेफर्ट और फिन एलन ने भी अच्छी पारी खेली। सेफर्ट ने 48 गेंदों पर 58 रन बनाए और एलन ने 30 गेंदों पर 41 रन जोड़े। इन्हीं पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 50 ओवर में 333 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।