Kane Williamson and MS Dhoni ()
मुंबई, 9 जून| न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें एक खास व्यक्ति बताया है। विलियमसन ने धोनी के विचलित हुए बिना खेल पर ध्यान देने के अनोखे तरीके के बारे में भी बात की।
विलियमसन ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, " आप एक सीरीज समाप्त कर सकते हैं और फिर जल्द ही बात कर इसका राज जान लेते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि वह (धोनी) इसे बेहद सहजता से लेते हैं और खेल की ही तारीफ करते हैं।"
उन्होंने कहा, " ऐसा लगता है कि वह याद रखते हैं कि क्या महत्वपूर्ण है और वह उन चीजों से दूर रहते हैं जो उन्हें विचलित करने वाली हो सकती हैं। वह इस बात पर ध्यान देते हैं कि क्या ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह एक स्पेशल व्यक्ति हैं।"