विमेंस एशिया कप 2026 के तीसरे मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड से हो रही है। थाईलैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।
भारत की ओर से इस मुकाबले में प्रतिका रावल टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू कर रही हैं। वहीं, थाईलैंड की कार्यवाहक कप्तान थिपचा पुथावोंग ने पुष्टि की है कि उनकी नियमित कप्तान नारुमोल चाईवाई आज चोट के कारण बाहर हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे भारत को 170 रनों तक रोक पाएंगी।
टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हमने पहले गेंदबाजी करने के बारे में भी सोचा था, लेकिन पहले बैटिंग करने में भी कोई दिक्कत नहीं है। आज प्रतिका अपना डेब्यू कर रही हैं क्योंकि जेमिमा रोड्रिग्स टीम में नहीं हैं। हम बस अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमने आक्रामक खेल दिखाने के बारे में बात की है और यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत अहम है।"