Asia Cup: मजबूत शुरुआत के बावजूद भारतीय टीम विमेंस एशिया कप 2026 के तीसरे मुकाबले में थाईलैंड के सामने 9 विकेट गंवाकर 159 रन ही बना सकी। 'ग्रुप-ए' के इस मुकाबले के साथ 'विमेन इन ब्लू' अपने अभियान की शुरुआत कर रही है।
रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। सलामी जोड़ी ने 18 गेंदों में 38 रन जुटाए। मंधाना 10 गेंदों में 4 चौकों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद शेफाली ने प्रतिका रावल के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 53 रन जुटाकर टीम को 91 के स्कोर तक पहुंचाया।
अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं प्रतिका 18 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद शेफाली ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 17 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचाया।