विमेंस एशिया कप: श्रीलंका टीम में चोटिल विहंगा की जगह मीपेज शामिल (Image Source: IANS)
श्रीलंका को विमेंस टी20 एशिया कप 2026 से पहले एक झटका लगा है। टीम की ऑल-राउंडर देवमी विहंगा अभ्यास सत्र के दौरान दाहिने घुटने में चोट लगने के की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक विहंगा इंजरी की वजह से टीम के साथ यूएई नहीं गई हैं। श्रीलंका ने 15 सदस्यों वाली टीम में उनकी जगह बाएं हाथ की स्पिनर निमाशा मीपेज को शामिल किया है। बता दें कि विहंगा को सीनियर टीम के साथ डेब्यू का इंतजार था।
चमारी अथापट्टू 15 सदस्यों वाली श्रीलंका टीम की कप्तान हैं। हर्षिता समरविक्रमा को उपकप्तान बनाया गया है। डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को ग्रुप बी में बांग्लादेश, मेजबान यूएई और पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा इंडोनेशिया के साथ रखा गया है।