विमेंस डीपीएल: बारिश से प्रभावित मुकाबले में सुपरस्टार्स ने क्वींस को 11 रन से हराया (Image Source: IANS)
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सोमवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ 11 रन से जीत हासिल की। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।
3 में से 2 मैच जीतकर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है, जबकि शुरुआती तीन मैच गंवाकर सेंट्रल दिल्ली क्वींस सबसे निचले, यानी चौथे स्थान पर है।
बारिश के चलते टॉस में काफी देरी हुई, जिसके चलते खेल सिर्फ 8-8 ओवरों का हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने निर्धारित 8 ओवरों में 6 विकेट खोकर 68 रन बनाए। टीम को 15 के स्कोर पर प्रिया पुनिया (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान श्वेता सहरावत ने तनीषा सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 41 रन जुटाकर टीम को अर्धशतक के पार पहुंचाया।