विमेंस डीपीएल: रोमांचक मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 3 विकेट से हरा (Image Source: IANS)
विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने मंगलवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत हासिल की।
अरुण जेटली स्टेडियम में 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 19.5 ओवर में 141/7 रन बनाते हुए एक गेंद शेष रहते रोमांचक जीत हासिल की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 7 विकेट गंवाकर 140 रन बनाए। टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में वंशिका लीला और सिमरन बहादुर ने अहम भूमिका रही।